पटरी पर जा रही महिला की शान ए पंजाब ट्रेन की चपेट में आने से मौत

ब्यास स्टेशन से 2 किमी दूर ट्रेन की चपेट में आने से अमनप्रीत कौर (30) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ब्यास जीआरपी थाना की टीम मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। एएसआई जसपिंदर ने बताया कि घटना शाम करीब 6 बजे की है। महिला पैदल ही रेल पटरी पर जा रही थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई। मृतका की शिनाख्त रईया निवासी के तौर पर कर ली गई है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बीएनएनएस-194 के तहत सुबह बाबा बकाला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में परिजनों से पूछताछ पर बताया कि मानसिक तौर पर कमजोर थी। वह अचानक ही घर से पैदल निकल जाती थी। अपने मायके से वापस लौट रही थी। उसके 2 छोटे बच्चे भी हैं। परिजनों को बुलाया गया है। जिसके बाद आगे की जो भी बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *