पटरी पर मिली युवक की लाश, आत्महत्या का संदेह

धौराभांठा | एनटीपीसी के तिलाईपाली से लारा जाने वाली रेल लाइन पर कठरापाली गांव के पास एक व्यक्ति की सिर कटी हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान डोलेसरा निवासी मनोज श्रीवास के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मनोज श्रीवास के परिजनों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *