पटरी पर रखे लोहे के सरिए, लोको पायलट ने ट्रेन रोकी, महाराजा एक्सप्रेस बेपटरी होने से बची

जयपुर | राजधानी में सोमवार रात 11:45 बजे बड़ा हादसा होने से टल गया। अज्ञात बदमाशों ने सांगानेर से शिवदासपुरा स्टेशन के बीच पटरी पर सरिये रख दिए थे। इनसे टकराकर दिल्ली से जयपुर आ रही महाराजा एक्सप्रेस बेपटरी हो सकती थी। जब ये सरिये सवाईमाधोपुर से जयपुर आ रही महाराजा एक्सप्रेस के इंजन से टकराए तो लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को सूचना दी। घटना के बाद आरपीएफ ने शिवदासपुरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमांडेंट ओंकार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ऐसा लग रहा है कि असामाजिक तत्व नशे में लोहे के सरिए पटरी पर लाए और छोड़ गए। दरअसल कांक्रीट ब्लॉक के कारण वह भारी रहा होगा, इसलिए उसे तोड़ने के लिए पटरी पर रखा होगा। दो ब्लॉक को तोड़ा भी गया है। शायद उसी समय ट्रेन आ गई और वे उसे वहीं छोड़कर भाग गए। इस लग्जरी ट्रेन में 23 कोच थे, जिसमें 21 विदेशी पर्यटक सहित कुल 45 लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *