पटवारी का वीडियो बनाकर धमकाया, ढाई लाख रुपए मांगे:वीडियो वायरल करने की दी धमकी, एक युवक गिरफ्तार, दूसरा युवक फरार

कोरिया जिले में पटवारी का लेन-देन का वीडियो बनाकर दो युवकों ने उसे वीडियो भेजा और वॉट्सऐप काल कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपए की मांग की। परेशान होकर पटवारी ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। पटवारी को युवकों ने पैसे लेकर बुलाया तो वहां पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसका साथी भाग निकला। जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर निवासी पटवारी अमरेश कुमार पांडेय (48 वर्ष) ने कोतवाली थाना बैकुंठपुर में लिखित सूचना दी कि वे अमहर में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। उनके वॉट्सऐप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने 20 दिसंबर 2025 को मोबाइल नंबर 8103076247 से एक वीडियो क्लिप भेजा। उन्होंने वीडियो क्लिप देखा, जिसमें उन्हें किसी कार्य के ऐव में पैसे देने का प्रयास किया जा रहा था। अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह वीडियो जानबूझकर बनाया गया है एवं एडिटेड भी हो सकता है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे ढाई लाख
उन्हें वीडियो भेजने वाले युवक ने कुछ देर में वीडियो डिलीट कर दिया और वॉट्सऐप पर काल कर कहा कि उन्होंने रिश्वत लेते वीडियो रिकार्ड कर लिया है। इसे वे सोशल मीडिया में वायरल कर देंगे। युवक ने पटवारी से ढाई लाख रुपए की मांग की। 21 दिसंबर को फिर से युवक ने फोन किया और कहा कि यदि वे ढाई लाख रुपए नहीं देते हैं तो सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर देंगे। युवक ने धमकी देते हुए पटवारी को पैसे लेकर बचरा-पोड़ी आने के लिए कहा। पटवारी अमरेश पांडेय ने इसकी शिकायत बैकुंठपुर थाने में की। बैकुंठपुर थाने से पुलिस बल को पटवारी के साथ भेजा गया। एक युवक गिरफ्तार, साथी फरार
युवक ने बचरा पोडी के आसपास के कई स्थानों पर बुलाकर पैसा लेने का प्रयास किया। वे सामने नहीं आए और पटवारी को बचरा-बैना सड़क मार्ग के पास महुआ पेड़ के पास पैसों से भरे बैग को छिपाकर छोड़ने के लिए कहा। पटवारी ने युवकों के बताए अनुसार एक बैग को महुआ पेड़ के पास छिपाकर छोड़़ दिया गया। कुछ देर बाद एक युवक पैसों से भरा बैग लेने पहुंचा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अर्जुन साहू पिता भोरे लाल (23 वर्ष) निवासी अमहर, थाना पटना का होना बताया। उसका साथी मनोज साहू (24 वर्ष) निवासी तरगवां, थाना पटना मौके से भाग निकला। युवक ने मनोज साहू के साथ मिलकर पटवारी से पैसे ऐंठने के लिए वीडियो बनाने का प्लान बनाया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। फरार मनोज साहू की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *