पटाखा साइलेंसर की छह बुलेट बाइक सीज:राहगीरों को परेशान करने वालों पर शिकंजा, यातायात प्रभारी ने की कार्रवाई

चूरू में यातायात पुलिस ने बुधवार को छह बुलेट बाइकों को सीज कर दिया। इन बाइकों में मोडिफाई साइलेंसर लगे थे, जिनसे पटाखे जैसी तेज आवाज निकल रही थी। यह कार्रवाई ट्रैफिक इंचार्ज एसआई हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में की गई। इंचार्ज हंसराज गुर्जर ने बताया कि उन्हें लंबे समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं। मोडिफाई साइलेंसर वाली बुलेट बाइक से निकलने वाली तेज आवाज से आमजन परेशान हो रहे थे। इस पर एसपी जय यादव के निर्देश और डीएसपी सुनील झाझड़िया की अगुआई में शहर के विभिन्न स्थानों पर टीमें तैनात की गईं। हंसराज गुर्जर ने आगे बताया कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मोडिफाई किए गए अन्य वाहनों के खिलाफ भी मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में ट्रैफिक इंचार्ज हंसराज गुर्जर के साथ कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह और रामचंद्र शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *