पटियाला के जवान का जम्मू में निधन:पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ; कुछ दिन से बीमार थे, 7 महीने की बेटी है

पटियाला में जवान जैपाल सिंह का जम्मू में निधन हो गया। वह पिछले चार–पांच दिनों से बीमार चल रहे थे और संक्रमण के कारण आज (शुक्रवार) सुबह उनका देहांत हो गया। इसके बाद उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बल्लमगढ़ लगाया। गांव में उनको अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। गांव बल्लमगढ़ में पूरे सैन्य सम्मान के उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बीडीपीओ समाना गुरमीत सिंह, एसडीएम समाना रिचा गोयल सहित प्रशासनिक अधिकारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से वीर जवान को अंतिम विदाई दी और उनके बलिदान को नमन किया। 7 महीने पहले हुआ था बेटी का जन्म जैपाल सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और सात महीने की एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है। जवान के निधन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे भारतीय सेना की 20 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *