पटियाला में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग:गुरुद्वारा साहिब से सटी इमारत में हो रहा निर्माण कार्य, अधिकारियों को पहले से थी सूचना

पटियाला के सिंह चौक स्थित बाबा श्री चंद गुरुद्वारा साहिब से सटी एक इमारत में चल रहा निर्माण कार्य विवादों में है। यह निर्माण कार्य बिना किसी स्वीकृत नक्शे के कई महीनों से चल रहा था। जबकि नगर निगम के अधिकारियों को इस अवैध निर्माण की जानकारी कुछ दिन पहले मिली बताई जा रही। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इस ऊंची इमारत के निर्माण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि शहर में अक्सर ऐसी इमारतें पहले बन जाती हैं और नक्शा, एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) और रजिस्ट्री जैसे कार्य बाद में पूरे किए जाते हैं। यह स्थिति अधिकारियों और बिल्डरों के बीच कथित मिलीभगत की ओर इशारा करती है। सवाल उठ रहे हैं कि जब निर्माण कार्य कई महीनों से चल रहा था, तो कानून लागू करने वाले अधिकारियों ने इस पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया। नगर निगम के कामकाज पर गंभीर इस घटना ने नगर निगम के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौजूदा सरकार, जो पारदर्शिता और ईमानदारी का दावा करती है, यह अवैध निर्माण कार्य सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *