पटियाला में नशा तस्कर की कोठी सील:पत्नी के नाम से खरीदी थी 64.68 लाख की प्रॉपर्टी, दर्ज हैं चार केस

पटियाला पुलिस ने एक बार फिर से नशा तस्कर की प्रॉपर्टी सेल करने की कार्रवाई करते हुए एक 64 लख रुपए कीमत वाली कोठी को सील कर दिया है। यह कोठी नशा तस्कर इंद्रजीत सिंह की है जो गांव मरोड़ी का रहने वाला है। डीएसपी समान गुरइकबाल सिंह पुलिस पार्टी लेकर गांव में पहुंचे और इसके बाद नियमों के अनुसार तस्कर की कोठी को सील कर दिया। डीएसपी ने बताया कि यह कोठी आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी हुई थी और इसकी कीमत 64 लाख 68 हजार 500 के आसपास है। नशा तस्कर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ 2013 से लेकर 2024 तक कुल 4 केस अलग-अलग पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *