पटियाला में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि:सत्य-अहिंसा का दिया संदेश, शहीदों के बलिदान को किया याद

पटियाला जिले में 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर देश ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके बलिदानों को याद किया गया, जिनके बिना भारत आज एक स्वतंत्र राष्ट्र नहीं होता। बता दे कि महात्मा गांधी, जिन्हें हम प्यार से ‘बापू’ कहते हैं, का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था। उन्होंने इन सिद्धांतों का न केवल स्वयं पालन किया, बल्कि उनका व्यापक प्रचार भी किया। स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में दी जानकारी इस अवसर पर वक्ताओं ने सभी को इतिहास पढ़ने और महात्मा गांधी सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में जानने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होने कहा कि यह समझना महत्वपूर्ण है कि उन्होंने कैसे देश को स्वतंत्रता दिलाई।उनके बलिदानों और सिद्धांतों को आत्मसात करके ही हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ा सकते हैं। महात्मा गांधी से जीवन से सीख लेने की कही बात यह हमें एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सामूहिक रूप से योगदान करने में मदद करेगा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के जीवन से सीख लेने की बात कही। इसके साथ ही उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *