पंजाब के पटियाला की पुलिस ने चाइना डोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना के लड्डू पतंग वाले को गिरफ्तार किया है। दुकानदार जॉनी ने पटियाला एनआईएस के नजदीक चाइनीस डोर स्टोर किए हुए थे, जहां से 600 गट्टू पुलिस ने रिकवर किए हैं। चीनी डोर की सप्लाई हैंडल करता था एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह ने बताया कि इस आरोपी के एक कर्मचारी अमन जोत को कोतवाली पटियाला पुलिस ने 1 फरवरी को अरेस्ट किया था। जिसके बाद पूछताछ करते हुए लड्डू पतंग वाले जॉनी को भी अरेस्ट कर लिया है। अमन जोत पटियाला के तोपखाना इलाके का रहने वाला है, जो यहां पर चीनी डोर की सप्लाई को हैंडल करता था। डोर की चपेट में आने से व्यक्ति हुआ था घायल इन लोगों के द्वारा बेची गई चीनी डोर की चपेट में आने के बाद 27 जनवरी को शीश महल कॉलोनी के नजदीक रहने वाला गुरिंदर सिंह घायल हो गया था। गुरिंदर सिंह को 25 टांके लगाने पड़े थे। इस घटना के बाद कोतवाली पटियाला पुलिस की टीम एसपी सिटी और डीएसपी सिटी 1 की निगरानी में जांच कर रही थी। इन दोनों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।


