पटियाला में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और देश के सभी शहीदों को नमन किया और कुर्बानियों को याद किया। इस अवसर पर मंत्री ने देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों को भी सलाम किया और हाल ही में शहीद हुए रूपनगर जिले के जवान जोबनप्रीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों से की मुलाकात मंत्री बैंस ने बताया कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पटियाला आए थे। यहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों से मुलाकात की, जिस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मान सरकार पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। तस्करों और गैंगस्टरों को दी चेतावनी बता दे कि हरजोत बैंस ने पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान से नशे की कमर तोड़ी गई है, जबकि गैंगस्टरों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाया जाएगा हरजोत बैंस ने मुख्यमंत्री के स्पष्ट आदेश का उल्लेख किया कि पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाया जाए और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।
सरकार शहीद परिवारों का कर रही सम्मान उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि पंजाब पुलिस पूरी मजबूती से काम कर रही है और जल्द ही सभी अपराधियों का खात्मा किया जाएगा, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।शहीद परिवारों के सम्मान से जुड़े एक सवाल पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार लगातार इन परिवारों का सम्मान कर रही है। 50 से अधिक शहीद परिवारों को किया सम्मानित मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद 50 से अधिक शहीद परिवारों को सम्मानित किया है और शेष परिवारों से भी संपर्क किया जाएगा।उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य योजना का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि शहीदों का सपना था कि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा मिले। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री मान ने प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य गारंटी प्रदान की है।


