पटियाला में 5 बदमाश गिरफ्तार:देसी पिस्टल-दातर मिला, बैंक लूटने की फिराक में थे

पटियाला में पुलिस ने बैंक लूटने की तैयारी करने वाले पांच आरोपियों को रंगे हाथ काबू किया। यह आरोपी समाना के गुरदयालपुरा बीड़ में इकट्ठा हुए थे, जहां पुलिस ने रेड करने के बाद इन्हें पकड़ लिया। इन आरोपियों से एक देसी पिस्तौल 32 बोर की, मैगजीन दो जिंदा कारतूस, एक दातर, एक तलवार और एक खंडा रिकवर हुआ है। ये कार्रवाई समाना सिटी पुलिस स्टेशन की टीम ने की। डीएसपी जीएस सिकंद समाना ने बताया कि सदर पुलिस स्टेशन की टीम ने सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह की देखरेख में नाका लगाया हुआ था। नाके पर मिली सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के बाद पुलिस टीम ने भीड़ में रेड की थी। इस दौरान गुरलवलीन सिंह, लवजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, पवन सिंह और मनप्रीत सिंह को पकड़ा गया। ये बैंक लूटने की फिराक में थे। इन सभी की उम्र 20 साल के आसपास है और यह सभी लोग समाना के ही रहने वाले हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले भी क्रिमिनल केस दर्ज होने का रिकॉर्ड पुलिस ने हासिल किया है, जिनकी वेरिफिकेशन की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि इन सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है ताकि बाकी की पूछताछ कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *