राजिम| नगर पंचायत राजिम वार्ड 3 पटेल पारा के आंगन बाड़ी केंद्र में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के तहत वार्ड मितानिन किरण निर्मलकर, प्रभा साहू की उपस्थिति में पार्षद जानकी पटेल और भाजपा नेता सोमनाथ पटेल द्वारा बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पार्षद जानकी पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो का ड्रॉप देना सरकार की सराहनीय पहल है। इस अवसर पर सरस्वती पटेल, दामिनी पटेल, भारती पटेल, चांदनी पटेल आदि उपस्थित रहे।


