पटेल चौक होटल में युवक पर डंडा-हथियार से हमला

रांची | धुर्वा टंकी साइड निवासी धर्मवीर सिंह पर पटेल चौक स्थित होटल में हमला हुआ। धर्मवीर अपने मित्र सन्नी सिंह के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने होटल पहुंचे थे। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे। पार्टी के दौरान तीनों युवक धर्मवीर के पास आए और जबरन ‘भइया’ बोलने को कहने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद सभी ने मिल कर हमला कर दिया। तीनों ने डंडा और धारदार हथियार से धर्मवीर पर वार किए। धर्मवीर को बचाने आए प्रवीण कुमार और प्रियांशु शेखर पर भी हमला किया गया। दोनों को चोटें आई हैं। धर्मवीर के अनुसार, मारपीट करने वाले लोग पहले से जुआ, सट्टा और रंगदारी जैसे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *