पटेल-समाज में की बैठक में आधुनिकता से जुड़ने पर चर्चा:परंपराओं में बदलाव का भी निर्णय लिया; छात्रों के बनेगी हॉस्टल

​जिले के हाड़खरा पटेल समाज की एक महत्वपूर्ण आम सभा की बैठक समाज के सगड़ोद ठिकाने पर आयोजित की गई। बड़ी संख्या के समाजजनों ने बैठक में भाग लिया। इस बैठक में समाज के उत्थान और भविष्य की योजनाओं को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। ​बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष भारत सिंह बोदला ने की। गौतम परमार सियापुर मुख्य अतिथि, कल्याण पटेल सालिया, वालेग पटेल बड़गांव और खुमान सिंह बड़ोदिया के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। समाज को आधुनिकता से जोड़ने की पहल ​बैठक के दौरान समाज के विकास और अनुशासन के लिए कई संकल्प लिए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक रीति-रिवाजों पर चर्चा की। समय की मांग को देखते हुए पुरानी परंपराओं में आंशिक संशोधन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ताकि समाज आधुनिकता के साथ जुड़ सके। स्टूडेंट्स के लिए बनेगा हॉस्टल समाज के विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा और सुविधा के लिए छात्रावास परिसर में नए छात्रावास भवन के निर्माण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए जल्द ही आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक के अंत में समाज के अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और समाज की एकता पर बल दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *