पठानकोट के प्रॉपर्टी डीलर को विदेश से रंगदारी की कॉल:20 लाख न देने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी शिकायत

पठानकोट के एक प्रॉपर्टी प्रमोटर को विदेश से 20 लाख रुपए की रंगदारी के लिए फोन आया है। रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में प्रमोटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को ‘हरि चड्ढा ग्रुप’ का सदस्य बताया है। उसने बटाला में हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता का भी दावा किया और प्रॉपर्टी प्रमोटर को जल्द से जल्द पैसे देने को कहा। प्रॉपर्टी प्रमोटर राजू ने बताया कि उन्हें विदेश से फोन आया था, जिसमें 20 लाख रुपए की मांग की गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को लिखित शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *