पठानकोट-भरमौर NH पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत:2 गंभीर रूप से घायल, दोनों डलहौजी से चंबा रेफर, 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे 154-A पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच पर दयालु पुल के समीप एक कार के नीचे गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों को डलहौजी में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। लक्की चला रहा था कार दुर्घटनाग्रस्त कार नंबर HP-39-A-7914 को अमित कुमार उर्फ लक्की चला रहा था। कार में अशोक कुमार निवासी लाहड़, महेंद्र सिंह त्रिठ्ठा गांव और देवराज ​​​​​​​बैटणा गांव सवार थे। इनमें से महेंद्र कुमार और अशोक कुमार की मौत हो गई। हादसे के कारण नहीं चल पाए मालूम हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने जैसे ही गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आधी रात में ही मृतकों के शवों को खाई से निकाला गया और घायलों को डलहौजी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *