पठानकोट में एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता बहा:कई गांवों का शहर से संपर्क टूटा, चक्की दरिया का पानी उफना

पठानकोट में हिमाचल प्रदेश की भारी बारिश का असर दिखा। चक्की दरिया के उफनते पानी ने माजरा और आसपास के गांवों को शहर से जोड़ने वाला रास्ता बहा दिया। यह मार्ग पठानकोट हवाई अड्डे तक जाने का प्रमुख रास्ता भी है। पिछले साल भी बारिश में यह रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ था। तब प्रशासन ने मिट्टी डालकर अस्थाई मरम्मत की थी। लेकिन इस बार फिर तेज पानी के बहाव ने कच्चे रास्ते को नुकसान पहुंचाया है। इससे माजरा और पास के गांवों का शहर और हवाई अड्डे से संपर्क टूट गया है। पहले भी टूटा था रास्ता स्थानीय निवासी मक्खन ने बताया कि पहले यह पक्का रास्ता था। बारिश में टूटने के बाद इसे कच्चा बना दिया गया। अब यह फिर से बह गया है। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी के लिए शहर जाना जरूरी है, लेकिन अब यह मुश्किल हो गया है। रास्ते को पक्का करने की मांग जशनप्रीत सिंह और पवन कुमार ने बताया कि हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच पाने से उनकी दैनिक गतिविधियां और व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रास्ते को जल्द पक्का करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस रास्ते को बार-बार होने वाले नुकसान से बचाने के लिए स्थायी समाधान जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *