पठानकोट में कैबिनेट मंत्री ने पार्षदों को दिलाई शपथ:AAP के प्रधान बने, BJP पार्षद ने दिया समर्थन, मनीषा महाजन और माया देवी उपप्रधान

पठानकोट की नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह के चुनाव खत्म होने के बाद लोग नई कमेटी बनने का इंतजार कर रहे थे। आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने अपने जीते पार्षद के साथ मीटिंग कर कमेटी का ऐलान कर दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंजाब कटारुचक्क के साथ एसडीएम अर्शदीप सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे, जिसमें उन्होंने सभी पार्षद को पद की गोपनीयता की कसम दिला कर पंचायत का गठन कर दिया। नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह के चुनावों में 5 सीटें कांग्रेस, 5 सीटें आम आदमी पार्टी और 1 सीट भाजपा की झोली में गई थी। लेकिन भाजपा की माया देवी ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए सारा पासा ही पलट दिया। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के खाते 6 और कांग्रेस 5 पर सिमट गई। आप पार्षद बबली कुमार बब्बी प्रधान बने
आज कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने अपने जीते पार्षद के साथ बैठक कर कमेटी का गठन कर दिया। जिसमें बड़ी जिम्मेदारी वॉर्ड नंबर 8 से जीते आप के पार्षद बबली कुमार बब्बी को प्रधान के रूप में सौंपी गई, मनीषा महाजन और माया देवी को उपप्रधान पद पर चुना गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत नरोट जैमल सिंह की कमेटी दिन रात काम कर लोगों को बेहतरीन प्रशासन दिलाने में काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज तक यह इलाका पिछड़ा इलाका के तौर पर जाना जाता था। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रहनुमाई में नरोट जैमल सिंह को 23 करोड़ रुपए दिए गए, जिसमें लोगों को सीवरेज और शुद्ध पीने वाले पानी के लिए 75 सालों में पहली बार ट्यूबवेल मिलेगा। वहीं उन्होंने अपनी विरोधी पार्टी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में जो काम पिछली कमेटी ने करवाए उनकी भी फाइलें खोली जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *