भारत और पाकिस्तान में शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर के ऐलान के बाद भी पठानकोट में रात को धमाकों की आवाज आई। पठानकोट, लुधियाना, फाजिल्का, अमृतसर, बरनाला, रोपड़ और होशियारपुर में दोबारा ब्लैकआउट कराया गया है। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से पहले 3 दिन तक भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों से लेकर रिहायशी क्षेत्रों तक को निशाना बनाया। मगर, आर्मी के एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमला नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने 3 दिन में पंजाब के 12 जिलों में अटैक किया। जिनमें 6 बॉर्डर जिले, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर और तरनतारन हैं। वहीं बठिंडा, जालंधर, मानसा, कपूरथला, लुधियाना और होशियारपुर में हवाई हमले किए। पाकिस्तान ने इन जिलों में ड्रोन और रॉकेट के अलावा मिसाइलें दागीं। कल भी पाकिस्तानी सेना ने पठानकोट और आदमपुर एयरबेस पर अटैक किया था, जिससे उन्हें हल्का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइल छोड़कर दोनों एयरबेस को उड़ाने की कोशिश की थी। पंजाब में दोपहर ड्रोन और मिसाइल के टुकड़े मिलने के PHOTOS… सीजफायर के बाद पंजाब के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखिए…


