पठानकोट में नशा तस्कर का घर गिराया:सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया; पाकिस्तान से मंगवाता था हेरोइन

पठानकोट में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस और सिविल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बमियाल के पास उज्ज दरिया के किनारे नशा तस्कर मोहम्मद शरीफ का अवैध घर जेसीबी से गिरा दिया गया। मोहम्मद शरीफ पिंडी भड़ोली, बमियाल का रहने वाला है। मोहम्मद शरीफ पर कुछ महीने पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाने का मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ नशा तस्करी के कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। इन मामलों के कारण वह इस समय जेल में बंद है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाया पुलिस प्रशासन के अनुसार, मोहम्मद शरीफ ने बमियाल के पास उज्ज़ दरिया के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाया था। एसपी हेडक्वार्टर जोगिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपी पर कुल 6 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 3 मामले इसी साल एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के परिवार को उसकी अवैध संपत्ति गिराने की सूचना पहले ही दे दी गई थी। इसी के तहत आज जिला प्रशासन और पंजाब पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *