पठानकोट में बसंत पंचमी पर फीकी रही पतंगबाजी:बारिश ने डाला खलल, मौसम खुलने की प्रार्थना करते दिखे बच्चे

पंजाब में बसंत पंचमी का त्योहार बारिश की भेंट चढ़ गया। पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे पंजाब में पतंगबाजी के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार फीका रहा। बीती रात से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने युवाओं और बच्चों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बसंत पंचमी पर पतंग उड़ाना पंजाब की एक पुरानी परंपरा है। इस दिन युवा और बच्चे अपने परिवारों के साथ छतों पर चढ़कर पतंगबाजी का आनंद लेते हैं। हालांकि, लगातार बारिश के कारण इस वर्ष यह उत्साह देखने को नहीं मिला। बारिश के कारण बच्चे मायूस स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चों में इस त्योहार को लेकर भारी उत्साह रहता है। वे एक रात पहले ही पतंग उड़ाने की पूरी तैयारी कर लेते हैं। लेकिन बारिश ने उनकी तैयारियों पर असर डाला है, जिससे उनमें निराशा है। बारिश रुकने की हो रही प्रार्थना रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पतंगबाजी संभव नहीं हो पा रही है। युवा और बच्चे अब बारिश रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि वे अपने पतंगबाजी के शौक को पूरा कर सकें और त्योहार मना सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *