पठानकोट में मार्किट में लगी आग:मिट्‌टी तेल का डिपो आया चपेट में; पांच दुकानें जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, स्कूटी जली

पठानकोट के ढांगू रोड स्थित पुष्प थिएटर के सामने स्थित एक मार्किट में भीषण आग लग गई। इस घटना में मिट्टी के तेल के एक डिपो सहित चार से पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग की चपेट में एक स्कूटी भी आ गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान से आग की ऊंची लपटें निकलती दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां मिट्टी के तेल के कई ड्रम रखे थे, जिस कारण आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पहले ये दो फोटो देखिए… सूचना के बाद भी बंद नहीं की बिजली सप्लाई स्थानीय लोगों ने पावरकॉम विभाग के खिलाफ भी नाराजगी व्यक्त की। उनका आरोप है कि बिजली बंद करने के लिए कहने के बावजूद एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की गई, जिससे आग बुझाने में और अधिक कठिनाई हुई। मौके पर मौजूद दमकल विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि मिट्टी के तेल के डिपो में आग लगने के कारण इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया और बिजली विभाग की देरी पर चिंता जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *