पठानकोट में 37 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन:कैबिनेट मंत्री कटारूचक बोले- स्कूलों स्मार्ट क्लासरूम से लैस होंगे, टीचर को भेजेंगे विदेश

पठानकोट के भोआ विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने तीन गांवों – सुंदरचक, भोआ और भगवानसर के सरकारी स्कूलों में 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल बोर्ड, साइंस लैब और कंप्यूटर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। विकास कार्यों के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल सुंदरचक में 6.82 लाख रुपए की चारदीवारी, मिडिल स्कूल में 6.44 लाख रुपए के कार्य, भगवानसर प्राइमरी स्कूल में 7.51 लाख रुपए से नए कमरे, भोआ प्राइमरी स्कूल में 4.35 लाख रुपये की चारदीवारी तथा स्कूल ऑफ एमिनेंस, भोआ में 11.88 लाख रुपए से चारदीवारी और बाथरूम का निर्माण किया गया। मंत्री कटारूचक ने बताया कि सरकार शिक्षकों को विदेश भेजकर अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करा रही है, जिससे पंजाब में उन्नत शिक्षा प्रणाली लागू की जा सके। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार, डीईओ एलिमेंटरी कमलदीप कौर और डीईओ सेकेंडरी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *