पठानकोट में 5 गांवों के किसानों को मिलेगा नहरी पानी:4 किमी लंबी माइनर के पक्कीकरण का काम शुरू, 1.23 करोड़ रुपए खर्च होंगे

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज पठानकोट के भोआ विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली नई नहर की जांच की। ​​​​​​​कटारूचक से निकलने वाली चटपट बनी माइनर के पक्कीकरण का काम शुरू हो गया। इस परियोजना पर 1 करोड़ 23 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। माइनर की कुल लंबाई 4 किलोमीटर है। इस योजना से आसपास के 5-6 गांवों के किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। किसानों को नहरी पानी की पूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित होगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह भोआ विधानसभा क्षेत्र की पुरानी मांग थी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश हित में कई योजनाएं चला रही है। यह परियोजना उन्हीं योजनाओं का हिस्सा है। इस अवसर पर जिला प्रधान बीसी विंग पठानकोट नरेश कुमार, ब्लॉक प्रधान पवन कुमार फौजी, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह लवली, सरपंच हैरी, ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। नहर लंबे समय से टूटी थी
लाल चंद कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पूरे पंजाब में उन विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनकी लोग केवल उम्मीद ही कर सकते थे। उन्होंने बताया कि आज चटपट बनी कटारूचक से यूबीडीसी नहर से निकलने वाली माइनर के पक्कीकरण का निर्माण काम शुरू किया। इस माइनर से लगभग 5-6 गांवों को फायदा होता है और इन गांवों की खेती इस पर निर्भर है। यह 4 किलोमीटर लंबी माइनर लंबे समय से टूटी हुई थी, जिससे नहर का पानी किसानों को पूरी तरह से नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि भू-जल की सुरक्षा करते हुए किसानों को नहरी पानी से खेती करने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि हम नहरों के पानी से खेती कर सकें और भूमिगत जल सुरक्षित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *