पठानकोट से चलेगी दक्षिण-भारत के लिए नई ट्रेन:13 दिन की धार्मिक यात्रा , 30 हजार से शुरू किराया, वेबसाइट-स्टेशन से होगी टिकट बुक

भारतीय रेलवे 28 जुलाई से पठानकोट छावनी से दक्षिण भारत के लिए भारत गौरव पैसेंजर ट्रेन शुरू कर रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मलकपुर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी। यह यात्रा 13 दिनों की होगी। ट्रेन 28 जुलाई को पठानकोट छावनी से रवाना होकर 9 अगस्त को वापस लौटेगी। यात्रियों के लिए तीन श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। स्लीपर क्लास में 640 सीटें हैं, जिनका किराया 30 हजार 135 रुपए प्रति व्यक्ति है। थर्ड एसी में 70 सीटें हैं और किराया 43 हजार 370 रुपए है। सेकेंड एसी में 50 सीटें हैं, जिनका किराया 57 हजार 470 रुपए प्रति व्यक्ति है। किराए में ये सभी सुविधाएं किराए में खाना, आवास और परिवहन का खर्च शामिल है। यात्री रेलवे की वेबसाइट या स्टेशन से टिकट बुक करा सकते हैं। ट्रेन जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा छावनी और ग्वालियर से यात्रियों को लेगी। यह पहल भारतीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए की जा रही है। यह उत्तर भारतीयों को दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *