भास्कर न्यूज|लोहरदगा ग्राम प्रधान धुरामल उरांव की अध्यक्षता में 9 पड़हा चूंद कुड़ू की बैठक हुई। बैठक में जिला राजी पड़हा वेल लक्ष्मी नारायण भगत, उप बेल वीरेंद्र उरांव, भंडारी गोसाईं भगत शामिल हुए। समाज विरोधी कानून, जमीन विवाद, लव स्टोरी और विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इन समस्याओं को रोकने और दोषियों को सामाजिक व न्यायिक दंड देने पर विचार किया गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि अपने समाज में गड़बड़ी करने वाले परिवारों पर पड़हा दंड संहिता लागू की जाएगी। समाज हर लड़ाई लड़ेगा और खुद को सुरक्षित रखेगा। उन्होंने नशा मुक्ति पर विचार करने की बात कही। शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू करने का सुझाव दिया। बैठक में 12 पड़हा चूंद, 7 पड़हा हेसल, 3 पड़हा नीनी और 7 पड़हा सलगी से अगुवा शामिल हुए। चूंद पंचायत के मुखिया राजधन, पाहन विनोद, पड़हा अधिकारी विजय, संजय, जौरू, विशनू, हौड़ा, खदिया, मुनेश्वर, अमित, बसंती, बुद्धिमान, कामेश्वर, महावीर, महेश, शिवनंदन, लक्ष्मण, लालजीत, एतबरिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


