पड़िहारा गांव में काली माता मंदिर में चोरी:दरवाजे की चौखट तोड़कर डेढ़ किलो चांदी के छत्र ले गए चोर

चूरू जिले के रतनगढ़ इलाके के पड़िहारा गांव में मेगा हाईवे पर स्थित काली माता मंदिर में बुधवार रात चोरी हो गई। चोर मंदिर से करीब डेढ़ किलो चांदी के छत्र चुरा ले गए। मंदिर पुजारी सांवरमल माली ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वे मंदिर बंद करके गए थे। गुरुवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे, तो दरवाजे की चौखट टूटी हुई थी और दरवाजा खुला था।
चोरों ने माताजी को चढ़ाए गए चांदी के लगभग 8 छत्र चुराए, जिनका कुल वजन करीब डेढ़ किलो था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *