पड़ोसी के आंगन में मिला महिला का शव:हत्या की आशंका, रविवार को घर से निकली थी; फॉरेंसिक जांच हो रही

उमरिया के थाना क्षेत्र के ग्राम बंधवाबारा में एक महिला का शव पड़ोसी के घर के आंगन में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलने पर पाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका की पहचान अमशिया बैगा (45) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, महिला रविवार को घर से निकली थी और कुछ समय बाद ही उसके मृत होने की सूचना मिली। परिजनों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों के मद्देनजर आसपास के लोगों और संभावित संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव मिलने पर फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। मृतका के परिजन लाला ने बताया कि रविवार को उन्हें घटना की जानकारी मिली। वे मौके पर पहुंचे तो पड़ोसी के घर के आंगन में अमशिया का शव पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने जानकारी दी कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *