पड़ोसी ने कुल्हाड़ी लेकर शिक्षक के घर पर किया हमला:खिड़की के कांच तोड़े, जान से मारने की धमकी; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में एक पड़ोसी ने शिक्षक के घर में घुसकर गाली-गलौज की और बाद में कुल्हाड़ी लेकर हमला करने की कोशिश की। घटना मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे की है। पूरा मामला घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पूर्व माध्यमिक शाला नेवारीकला के शिक्षक हरीश कुमार बर्मन ने बताया कि उनका पड़ोसी रोहन जोशी उनके घर आया और अश्लील गालियां देने लगा। मना करने पर वह अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर वापस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए तोड़फोड़ करने लगा। घर में लगे खिड़की की कांच तोड़ी शिक्षक बर्मन ने बताया की आरोपी ने उनके घर की खिड़की में लगे कांच पर कुल्हाड़ी से हमला कर तोड़फोड़ की। अगर दरवाजा बंद नहीं होता तो वह उनके और परिवार के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर देता। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। अब इस मामले पर बालोद पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 324(2), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *