अरगोड़ा चौक के पास रहने वाली नेहा कुमारी ने अपने पड़ोसी आशीष पाराशर के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि उनके पति मुंबई में मर्चेंट नेवी में हैं। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि आशीष ने उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। पुलिस जांच कर रही है।


