पढ़ाई के साथ भ्रमण करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है: पटेल

बारगांव| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव के 95 विद्यार्थियों ने बस्तर का भ्रमण किया। संकुल समन्वयक सुरेंद्र पटेल ने बताया कि पढ़ाई के साथ भ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है। विद्यार्थियों ने बस्तर की खूबसूरती, प्राकृतिक नजारे चित्रकूट झरना, तीरथगढ़ झरना, गीदम की बाजार, जगदलपुर की दंतेश्वरी मंदिर, राजमहल राजवाड़ा का भ्रमण किया। जहां बस्तर की भाषा शैली, जनजातियों से रूबरू हुए। विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ सीखने मिला। भ्रमण के दौरान प्रधान पाठक रामायण ध्रुव, सुदर्शन साहू, भारती तिवारी, शारदा यादव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य नोहर लाल साहू, मनहरण लाल, गीता, टेकराम साहू, पवन साहू, रेखा, राजकुमारी सहित स्टाफ शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *