कुकदूर| ग्राम कुई में प्राथमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन अंतर्गत नवीन पाठ्य-पुस्तक पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला जारी है। यहां 12 संकुल से 125 प्राथमिक शिक्षक शामिल हो रहे। इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता, नई पाठ्य-पुस्तकों के अनुरूप शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को रोचकता प्रदान करने समेत अन्य जानकारी दी जा रहीं है। शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा 2023 के संदर्भ में शिक्षा का माध्यम एमएलई, एमजीटी द्वारा कक्षाओं के समस्या को ग्रुप लर्निंग व स्वयं से सीखने प्रेरित किया जा रहा है। यहां विशेषज्ञ शिक्षक शिवकुमार बंजारे, लक्ष्मण बांधेकर, देवलाल साहू, विक्रम जांगड़े द्वारा शिक्षकों को जानकारी दी जा रही। यह प्रशिक्षण पंडरिया बीईओ एमके गुप्ता, बीआरसी राममुरारी यादव, जोन प्रभारी सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है।


