पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या पर प्रोफेसर्स, पालकों से चर्चा करें

भास्कर न्यूज । राजनांदगांव दिग्विजय कॉलेज में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन हुआ। प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने कहा कि हिंदी विभाग ने शिक्षक अभिभावक सम्मेलन किया है। कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं का सदुपयोग कर अध्ययन करना विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य है। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को लेकर शिक्षक और पालकों से अवश्य चर्चा करनी चाहिए। विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय ने कहा सम्मेलन में अभिभावकों को शामिल होना चाहिए, ताकि विद्यार्थी की पढ़ाई को लेकर सार्थक चर्चा की जा सके और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। सम्मेलन में विभागीय प्राध्यापक डॉ. प्रवीण कुमार साहू, डॉ. गायत्री साहू, डॉ. वीरेंद्र साहू, कौशिक बिशी एवं अभिभावकों में यशवंत टांडेकर, दाताराम निषाद, प्यारी राम, हीरेंद्र कुमार साहू, कृष्णा प्रसाद, तोमर लाल सिंह, रेखा बाई, गोमती साहू, सुशीला बांधव और शिवम उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पंजीयन कराने वाले स्नातकोत्तर हिंदी के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *