पढ़ाई में लापरवाही, स्कूल के प्राचार्य की रुकेगी वेतन वृद्धि

भास्कर न्यूज | धमतरी जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा-बी और छाती के प्राचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उनकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि (असंचयी प्रभाव से) रोकने का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर द्वारा 13 जनवरी को कुरूद ब्लाक के शासकीय उमावि सेमरा-बी तथा धमतरी ब्लाक के शासकीय उमावि छाती का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम निराशाजनक पाए गए। साथ ही प्राचार्य छात्र-छात्राओं के वास्तविक परिणामों की स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ रहे। आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारियां भी मानक स्तर की नहीं पाई गईं। इन गंभीर कमियों को देखते हुए कलेक्टर ने सेमरा-बी की प्राचार्य अंजना दुबे, छाती के प्राचार्य चैनदास रात्रे का एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने का प्रस्ताव संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को प्रेषित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *