पतंगबाजी; दूसरे दिन भी कट और फ्रैक्चर के कई घायल पहुंचे अस्पताल

जयपुर | पतंगबाजी के दौरान घायल होकर गुरुवार को भी कई लोग एसएमएस सहित विभिन्न हॉस्पिटल्स में पहुंचे। एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे तक 19 मरीजों को गंभीर चोट के चलते भर्ती किया, वहीं बुधवार को एक बच्चे की डेथ भी हो गई थी। आरयूएचएस और जयपुरिया हॉस्पिटल में भी गुरुवार को करीब 20 मरीज पहुंचे, जिन्हें प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी। एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में 14 जनवरी की सुबह से 15 जनवरी की सुबह तक पतंगबाजी में घायल होकर 43 मरीज आए। ज्यादातर के गले और चेहरे पर चोट लगी थी। कई लोगों को पैर में फ्रैक्चर भी हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *