पतंग के मांझे ने रोकी योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन:25000 वोल्ट की लाइन में फंसा मांझा, सोमेसर रेलवे स्टेशन पर 50 मिनट तक रुकी ट्रेन

पाली जिले के सोमेसर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक लाइन पर मांझा फंसने से 50 मिनट तक योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। ट्रेन अहमदाबाद से चलकर ऋषिकेश जा रही थी। स्टेशन मास्टर लोकेन्द्र सिंह ने बताया- मामला शाम 6:36 बजे का है। ट्रेन को लगभग 50 मिनट तक रोके रखना पड़ा। टीआरडी टीम को सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और पतंग के मांझे तथा लकड़ी को हटाकर लाइन को दुरुस्त किया। मांझा हटाने की कार्रवाई में टीआरडी स्टाफ के अशोक, करण, शैलेन्द्र, राकेश, हरकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित आगे भेजा गया। स्टेशन मास्टर हेमंत यादव ने बताया- ट्रेनों और प्लेटफॉर्म के आसपास पतंग नहीं उड़ाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के ऊपर बिजली के तारों में 25,000 वोल्ट का करंट दौड़ता है, जो जानलेवा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *