कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी के पास से गुजर रहे नाले से दो बच्चे पतंग लूट रहे थे। वही से निकल रही हाइटेंशन लाइन में पतंग का मांझा उलझने से दोनों बच्चो को लगा करंट। घायल अवस्था मे बच्चो को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान एक बच्चे ने दम तोड़ दिया वही दूसरा बच्चा सुरक्षित। मृतक बच्चे के पिता हरिया ने बताया कि कोटा में 10 सालों से रह रहा हु। मैं बेलदारी करता हूं बच्चे घर पर ही रहते हैं। मैं काम पर गया हुआ था। सूचना मिली कि बच्चा अस्पताल में एडमिट है यहां आकर देखा तो उसकी करंट लगने से मौत हो गई। वार्ड पार्षद (67) भानु प्रताप ने बताया की टीचर्स कॉलोनी के पास नाले से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। दोनों बच्चे उसी के नीचे खड़े हो कर पतंग लूट रहे थे। चाइनीज मांझा हाइटेंशन लाइन में टच हुआ था। एक बच्चे ने जैसे ही मांझा पकड़ा तो दोनों बच्चो को करंट लगा। मोके पर पहुचा तो महावीर नगर पुलिस भी पहुच चुकी थी। बिजली कम्पनी में फोन कर लाइन बंद करवाई ओर 108 एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लाये। एक बच्चा 11 साल ओर एक 9 साल का था यहा इलाज के दौरान बड़े बच्चे कि मौत हो गयी। छोटा बच्चा सुरक्षित है। दोनों आपस मे भाई है। इन दोनों बच्चो के माता पिता मजदूरी करते है। उसी इलाके के LIC बिल्डिंग के पीछे झोपडी में इनका परिवार रहता है। महावीर नगर थाना सीआई महेंद्र मारू ने बताया कि नाले से गुजर रही बड़ी लाइन पर एक पतंग फसी हुई थी। दोनों बच्चे पतंग लेने नाले में चले गए। नाले में थोड़ा थोड़ा पानी भी था। मृतक राहुल (11) ने खंबे से लटक रहे मांझा खींचा तो उसे करंट लगा और वो वही गिर गया। दूसरा बच्चा थोड़ी ही दूरी पर खड़ा हुआ था उसे भी करंट लगा, एंबुलेंस के जरिए दोनों बच्चों को अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान राहुल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह पास में ही बालाजी नगर में रहते हैं। इनके पिता मजदूरी करते हैं और मां की पहेले ही मौत हो चुकी है।


