भास्कर न्यूज | गिरिडीह शहर के पंजाबी मोहल्ला में रविवार को पतंजलि परिवार गिरिडीह ने योगनिष्ठ भूपेंद्र सिंह के आवास परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम का आयोजन भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी नवीन कांत सिंह के नेतृत्व में किया गया। होली मिलन समारोह में पतंजलि परिवार की महिला पुरुष और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। असत्य पर सत्य का विजय का त्यौहार को बिना भेदभाव के एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी। इस दौरान गीत संगीत , नृत्य व पुआ पकवान का भी लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। समारोह को सफल बनाने में युवा प्रभारी रणधीर कुमार गुप्ता पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी परमेंद्र कुमार, राज्य कार्यकारिणी सदस्य चंद्रहास कुमार, मीडिया प्रभारी पुष्पा शक्ति ,भूपेंद्र सिंह, उतराक्ष गुप्ता के साथ साथ कई योगी भाइ बहनों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में पतंजलि परिवार के विजय पंडित, प्रभाकर कुमार ,विजय बरनवाल ,,देवेंद्र सिंह, मनमीत कौर ,मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह ,प्रेमलता अग्रवाल, पिंकी खेतन, प्रभात खेतान,राकेश सिंह , निर्मला देवी ,जोशी कुमारी, ममता सिंह, लक्ष्मी। ,ललिता बरनवाल निर्मल कौर बेबी कुमारी रीता सिंह मीना सिंह सोनी कुमारी बंदना सिंह, झूमा चौधरी,नीतू देवी सीमा देवी उमा वर्मा आशा चौरसिया संगीता सिन्हा अनीता देवी सहित कई लोगों ने भाग लिया।


