रामगढ़ के पतरातू नलकारी डैम में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश के कारण डैम भर गया है। नलकारी और घाघरा नदी से निरंतर पानी आ रहा है। 3-3 इंच पानी की निकासी की जा रही है डैम का वर्तमान जलस्तर 1327.7 आरएल को पार कर गया है। जल निकासी के लिए पहले दो फाटकों से 2-2 इंच पानी छोड़ा जा रहा था। जलस्तर बढ़ने के कारण अब तीन और छह नंबर फाटक से 3-3 इंच पानी की निकासी की जा रही है। नदी के पास लोगों और पशुओं को न ले जाने की अपील की डैम की कुल जल जमाव क्षमता 1332 आरएल है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से नदी के पास लोगों और पशुओं को न ले जाने की अपील की है। प्रशासन की सतर्कता के कारण अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।


