पतरातू रेलवे साइडिंग में फायरिंग:बदमाशों ने पर्चा फेंका, लिखा- ये तो ट्रेलर था, अगली बार AK-47 से करेंगे आपका वेलकम

रामगढ़ के पतरातू रेलवे साइडिंग चेक पोस्ट पर बीती रात एक बड़ी वारदात हुई। बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने वहां फायरिंग कर दहशत फैला दी। करीब 5 गोलियां चलाई और पर्चा फेंककर भाग निकले। पर्चा में लिखा- नजरअंदाज करने का यह अंजाम पर्चा दामोदर मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गजानन प्रसाद साहू के नाम लिखा हुआ है। इसमें लिखा है कि ‘गजानन साहू नजरअंदाज करने का यह अंजाम है। ये तो एक ट्रेलर था। नेक्स्ट टाइम AK-47 और AK-56 से वेलकम करेंगे आपका। आपका राहुल दुबे’ कंपनी कोयला लोडिंग और अनलोडिंग का काम करती है दामोदर मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गजानन प्रसाद को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया है। कंपनी कोयला लोडिंग और अनलोडिंग का काम करती है। सूत्रों के अनुसार, अपराधियों ने रंगदारी की मांग पूरी ना होने पर पांच राउंड फायरिंग की। मजदूरों में दहशत का माहौल सूत्रों के मुताबिक इस वारदात में राहुल दुबे गैंग का नाम सामने आया है। इधर, फायरिंग से साइडिंग परिसर में काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। ————————————- ये भी खबर पढ़िए बाइक सवार तीन बदमाशों ने साइट इंजीनियर को मारी गोली: लातेहार में फोरलेन पुल निर्माण स्थल पर हमला, जख्मी रिम्स रेफर झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को अपराधियों का आतंक देखने को मिला। मनिका थाना क्षेत्र के दोमुहाना नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल के साइट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। इस हमले में साइट इंजीनियर दीपांकर को पैर में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना के एसआई सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *