पताल गंगा फुटबॉल टीम ने 2-0 गोल से हेंब्रम एफसी को हराया

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ आदिवासी विकास पुस्तकालय सोनाखून की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय 64 वां वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आदिवासी विकास पुस्तकालय परिसर में सचिव डोमन चंद्र सोरेन द्वारा झंडोत्तोलन के साथ किया गया। इस दौरान दो दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का भी उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय फुटबाल खेल प्रतियोगिता उद्घाटन मैच पतालगंगा फुटबॉल टीम तथा हेंब्रम एफसी फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें पताल गंगा फुटबॉल टीम ने 2-0 गोल से हेंब्रम एफसी टीम को हराया। इस फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया है। फाइनल खेल शनिवार को होगी। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले फुटबॉल टीम को पुरस्कार के रूप में 30 हजार रुपए तथा खस्सी दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 20 हजार रुपए तथा खस्सी, वहीं तीसरा तथा चौथा स्थान प्राप्त करने वालों को10 हजार रुपए करके पुरस्कार मिलेगा। फुटबॉल खेल के अलावा भी कई तरह के स्पोर्ट्स का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा चरण मांडी, गोपीनाथ सोरेन,चिंटु टुडु, कालीचरण मूर्मु, विनोद हांसदा, रामदास टुडू मंगल हांसदा, धनंजय हेंब्रम जीवन हेड्रोन सावना किस्कू, गुरदास हेंब्रम विक्रम सोरेन दाखिन हांसदा, सुनाराम सोरेन, सुनील किस्कू राम गोप, फागुन सोरेन श्रीकांत हांसदा, विदेश किस्कू आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *