पति की मारपीट से परेशान पत्नी ने खाया जहर:तलाक के लिए दबाव बना रहा था पति; पांच साल पहले हुई थी कोर्ट मैरिज

पति की मारपीट से परेशान महिला ने सुसाइड करने के लिए जहर पी लिया। जिसे पड़ोसियों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाकर बचा लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पति लगातार तलाक के लिए दबाव बना रहा था और मारपीट कर रहा था। मामला भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर 9 का है। घटना 12 जनवरी की है। महिला के बयान दर्ज कर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट और सुसाइड के लिए उकसाने का मामला 14 जनवरी को दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार आरती (बदला हुआ नाम) ने चंडीगढ़ हाई कोर्ट में पांच साल पहले राजेंद्र (बदला हुआ नाम) कोर्ट मैरिज की थी। दंपती के पांच साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। 12 जनवरी को सुबह 8 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पति ने महिला के साथ मारपीट की। आरती ने अपने सास-ससुर को फोन कर घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि राजेंद्र तलाक के लिए लगातार दबाव बना रहा है। मना करने पर मारपीट करता है। आखिर मारपीट से परेशान होकर आरती ने जहर पी लिया। सूचना के बाद पड़ोसियों ने तुरंत हॉस्पिटल में पहुंचाया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में सास-ससुर भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *