पति नहीं था पसंद; पत्नी ने जहर देकर मार डाला:पति से ही खरीदवाया कीटनाशक, मां ने कहा- बेटे के साथ नहीं रहना‎ चाहती थी बहू

गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में भी इंदौर के राजा‎राजवंशी की हत्या जैसी घटना हुई है। यहां बुद्धनाथ‎ सिंह नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी सुनीता देवी ने‎ जहर देकर हत्या कर दी। बुद्धनाथ की शादी भी 11 मई‎ को हुई थी। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कहा कि‎ शादी के बाद बुद्धनाथ सिंह की पत्नी सुनीता देवी दूसरे ‎ही दिन मायके चली गई थी। वहां उसने अपने परिजनों ‎से ससुराल नहीं जाने की बात कही थी। पति शुरू से ही नहीं था पसंद मृतक के परिजनों के मुताबिक सुनीता को बुद्धनाथ शुरू से ही पसंद नहीं था। वह‎ उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। बुद्धनाथ के ससुराल‎व घर के लोगों ने इस शादी को बनाए रखने के लिए‎ पूरा प्रयास किया। 5 जून को दोनों पक्ष के बीच पंचायती‎ के बाद सुनीता को बुद्धनाथ विदाई करवाकर अपने घर‎ ले आया। 12 दिन तक सुनीता किसी तरह बुद्धनाथ के साथ‎ उसके घर में रही।‎ पत्नी के कहने पर पति ने खरीदा कीटनाशक शनिवार को दोनों पति-पत्नी छत्तीसगढ़ के‎ रामानुजगंज में बाजार करने के लिए गए हुए थे। यहां‎ सुनीता के कहने पर बुद्धनाथ ने बाजार से कीटनाशक ‎दवा खरीदी थी। सुनीता ने कहा था कि फसलों में लग‎ रहे किट को मारने के लिए दवा की आवश्यकता है।‎ बुद्धनाथ को यह कहां पता था कि जो कीटनाशक वह‎ खरीद रहा है उसी से उसकी हत्या कर दी जाएगी।‎ सुनीता ने बुद्धनाथ को कीटनाशक देकर मार डाला।‎ मृतक की मां ने दर्ज कराई एफआईआर इस संबंध में मृतक की मां राजमती देवी ने रंका थाना ‎में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसके बेटे की ‎हत्या उसकी बहू ने कर दिया है। उसने कहा कि उसकी ‎बहू कभी भी उसके बेटे के साथ रहना नहीं चाहती थी।‎ समाज व परिवार के भय से वह ससुराल आ गई थी।‎ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार रंका पुलिस का कहना है कि मृतक की मां के ‎आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ‎प्राथमिकी के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार‎ कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि‎ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व महिला से पूछताछ के बाद ही‎ आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।‎ इनपुट : संजय प्रसाद, रंका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *