‘पति ने जिंदगी बर्बाद की, बॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी’:गाजियाबाद में जीभ काटने वाली बोली- जेल से लौटकर सब पर केस करूंगी

‘नामर्द से शादी के बाद मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई। मैं अपनी तरह से जिंदगी जीना चाहती हूं, लेकिन पति और ससुराल वाले चाहते थे कि मैं उनके हिसाब से घर में रहूं।’ यह कहना है कि गाजियाबाद में शादी के 7 महीने बाद पति की जीभ काटने वाली पत्नी ईशा का। उसे पुलिस ने बुधवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जेल जाते वक्त भी आरोपी ईशा ने अपने पति पर सवाल उठाए। घायल पति अभी भी सुभराती अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी के बाद भी वह ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं आ सकेगा। दरअसल, गाजियाबाद के मोदीनगर कस्बे के संजयपुरी कॉलोनी में राम अवतार अपने मकान में पत्नी गीता, बेटे विपिन और बहू ईशा के साथ रहते हैं। विपिन (26) की शादी मई 2025 में मेरठ के मलियाना निवासी ईशा से हुई थी। राम अवतार सब्जी बेचते हैं, जबकि विपिन फैक्ट्री में काम करता है। घर में दूसरी मंजिल पर बेटा विपिन ईशा के साथ रहता है। 19 जनवरी की रात एक बजे ईशा ने विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी। विपिन की मां गीता ने अपनी ईशा के खिलाफ मोदीनगर थाने में केस दर्ज कराया। मोदीनगर SHO आनंद प्रकाश ने बताया- आरोपी ईशा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पहले यह 2 तस्वीर देखिए… पहले पढ़िए ईशा ने पूछताछ में क्या-क्या बताया… ‘नामर्द पति ने जिंदगी बर्बाद कर दी’
ईशा ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही विपिन मुझे पसंद नहीं था। घर वालों ने मेरे लिए जब लड़का देखा, तब ही मैंने कहा था कि मैं इससे शादी नहीं करूंगी, लेकिन परिवार नहीं माना। शादी के कुछ दिन बाद ही विपिन से विवाद होने लगा। वह मुझ पर शक करता। नशा करने से चिढ़ता था। मैंने कहा था कि मैं अपनी तरह से ही रहूंगी, मेरे काम में टांग अड़ाई तो बिना तलाक के ही दूसरे से शादी कर लूंगी। ईशा ने कहा कि पति एक नामर्द की तरह है, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। यह बात मैंने अपने परिवार को भी बताई थी। उसने बताया कि घटना की रात में पहले हमारा झगड़ा हुआ। सास-ससुर नीचे के कमरे में थे। पति शराब पीकर शारीरिक संबंध बनाता था। मैंने साफ कह दिया था कि मैं ऐसे नहीं रह सकती। इतने दिन इस घर में रह ली, यही बहुत है। हमारा झगड़ा हुआ, मैंने दांतों से उसकी जीभ काट दी। ‘बॉयफ्रेंड से शादी के बाद मिलना नहीं छोड़ा’
ईशा ने बताया- शादी के बाद ज्यादातर मैं अपने मायके में रही। जब भी पति लाने के लिए कहता तो मैं ससुराल आने से मना कर देती। शादी के बाद भी अपने मेरठ निवासी बॉयफ्रेंड से मिलती रही। यह बात पति के अलावा सास और ससुर को पता भी थी। ईशा के ससुर राम अवतार ने भी बताया था कि बहू को विपिन पसंद नहीं था। वह कहती थी कि मुझे हाथ भी मत लगाया कर। ईशा ने बताया कि कई बार पति मेरा मोबाइल फोन चेक करने की कोशिश करता था। इंस्टाग्राम और फेसबुक चलाने से मना करता था। कहता था कि रील बनाना पसंद नहीं है। गाली-गलौज करता था। मैं जवाब में गाली-गलौज करती थी। उसने बताया कि शादी से पहले से जिससे मेरी बातचीत रही, वह भी पति को छोड़ने की बात कहता था। छूटकर आकर ससुराल नहीं जाना
जेल जाते वक्त भी ईशा ने पुलिस से पूछा कि क्या मैं जेल जा रही हूं। पुलिस ने कहा- हां। ईशा ने फिर पूछा- मैं 10 दिन में जेल से बाहर आ जाऊंगी न? पति पर हमला थोड़ी किया है, जो मुझे जेल भेजा जा रहा है।पुलिस ने जवाब दिया- कुछ दिन बाद ही जमानत मिल जाएगी। ईशा ने आगे कहा कि अब मैं इस ससुराल में तो कदम रखूंगी नहीं। मेरी सास ने महिलाओं से सरेआम मुझे बेइज्जत करके पिटवाया। मुझे ऐसी ऐसी गालियां दीं कि मैं बता नहीं सकती। अब मेरा ससुराल से सब रिश्ता नाता खत्म हो चुका है। बाहर आकर बॉयफ्रेंड के साथ रहूंगी। अभी सब पर केस कराऊंगी
ईशा ने यह भी कहा कि पति और ससुरालियों पर केस करूंगी। दहेज के लिए मुझे मारते पीटते थे। पति अप्राकृतिक तरह तरह से मेरे साथ संबंध बनाता था। मेरा परिवार मेरे साथ रहेगा। जैसा मेरे साथ किया है, मैं भी वैसा ही करूंगी। विपिन की मां गीता ने कहा- बेटा बोल नहीं पा रहा
बहू की हरकत से ससुराल के लोग हैरत में हैं। विपिन की मां गीता ने बताया- घटना के बाद लोगों की मदद से विपिन को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। बेटा कुछ बोल नहीं पा रहा है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… पति की जुबान काटकर बेड पर फेंक दी: रोज-रोज कहता था खाना अच्छा नहीं बनाती हो; गाजियाबाद में पड़ोसियों ने पीटा गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति की जीभ काटकर अलग कर दी। जीभ का टुकड़ा बेड पर फेंक दिया। दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने कहा- तुम अच्छा खाना नहीं बना पाती हो। इस बात से ही पत्नी नाराज हो गई। गुस्से में पत्नी ने पति की जुबान काट दी। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *