पति ने पत्नी और बेटियों को घर से निकाला:जमीन बेचने की कोशिश का आरोप, पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची

दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव बुधेड़ा से महिला उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और पैतृक जमीन से बेदखल करने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया कि करीब 15 साल पहले उसका विवाह पारिवारिक सहमति से कल्याण सिंह राजपूत से हुआ था। विवाह के बाद उनके दो बच्चे हैं। एक पुत्री पहले पति से है, जबकि दूसरी पुत्री कल्याण सिंह से है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति कल्याण सिंह राजपूत के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। इसी कारण वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है, अश्लील गालियां देता है और जान से मारने की धमकी देता है। बच्चों सहित घर से निकाला, संपत्ति में हिस्सा देने से इनकार आवेदन में महिला ने बताया कि हाल ही में आरोपी पति ने उसे उसके मासूम बच्चों सहित घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही घर और पैतृक जमीन में किसी भी प्रकार का हिस्सा देने से साफ इनकार कर दिया। पैतृक जमीन बेचने की कोशिश का भी आरोप पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पति पैतृक जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा है, ताकि उसे और उसकी बेटियों को भविष्य में पूरी तरह बेदखल किया जा सके। महिला ने पुलिस से जमीन की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोपी पति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने, पैतृक संपत्ति में कानूनी हिस्सा दिलाने और स्वयं व बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *