पति ने पत्नी का पत्थर से सिर कुचला, इलाज के दौरान मौत

हरदा/खिरकिया | छीपाबड़ थाना क्षेत्र के पड़वा में मंगलवार रात 11.30 बजे पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी का सिर कुचल दिया। इसके बाद उसके पिता उसे खिरकिया स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने खंडवा के खालवा के मौजी ढाना से गिरफ्तार किया। खारी खालवा निवासी सोमा कोरकू ने बुधवार को छीपाबड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जमाई बुटा उर्फ लोकेश और बेटी सुनीता कोरकू दो दिन पहले ही पड़वा के विजय सिंह ठाकुर के खेत में पानी देने के लिए आए थे। मंगलवार रात करीब 11.30 बजे जमाई लोकेश बेटी को लेकर खेत में पानी देने चले गए। थोड़ी देर बाद बेटी के चिल्लाने की आवाज आई तो मैंने खेत में जाकर देखा तो जमाई बेटी को लात-घुसों से मारपीट कर रहा था और दूसरों से बात करने से नाराज था। उसने खेत में पड़ा पत्थर से बेटी के सिर पर मारा। इससे वह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद नारायण सिंह, विजय सिंह के साथ बेटी को इलाज के लिए खिरकिया अस्पताल लेकर आया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *