पति ने पत्नी को पटक-पटककर पीटा:कैरेक्टर पर शक करता था, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कांकेर में पति ने पत्नी के कैरेक्टर पर शक करते जमकर पीटा और उसकी हत्या की कोशिश की। मंगलवार को पीड़िता के भाई के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कंडेल निवासी महेंद्र यादव ने 27 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि बहन सुमन यादव का विवाह सात साल पहले ग्राम मौखा निवासी प्रेम लाल यादव से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रेमलाल छोटी-छोटी बातों पर सुमन से झगड़ा और मारपीट करता था। इसी वजह से सुमन और प्रेमलाल अपनी छोटी बच्ची के साथ अपने पैतृक घर छोड़कर चारामा के दुर्गा मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 6 में किराए के मकान में रह रहे थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 26 जनवरी की रात प्रेमलाल यादव ने चरित्र पर शंका करते हुए सुमन को घर के चौखट और जमीन पर पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महेंद्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया। जुर्म कबूल कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 27 जनवरी को आरोपी प्रेमलाल यादव (33) को वार्ड क्रमांक06 में छिपा हुआ पाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जुर्म स्वीकार करन के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *