पति ने पत्नी-बेटे को गला घोंटकर मार-डाला,नदी-तालाब में फेंका शव:गर्लफ्रेंड के दबाव और भरण-पोषण से बचने आरोपी ने रची हत्या की साजिश, 7 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और भरण-पोषण की रकम से बचने के लिए यह साजिश रची गई थी। मृतक महिला की पहचान भागवती सेठिया और उसके 3 वर्षीय बेटे के रूप में हुई है, जो पहले लापता बताए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित सेठिया ने अपने परिजनों और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसके 3 वर्षीय बेटे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को नदी और तालाब में फेंक दिया गया था। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी रोहित सेठिया ने भागवती सेठिया को विशाखापट्टनम घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में ओडिशा के जयपुर रोड के पास एक सुनसान इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, शव को पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया गया। पत्नी को मारने के बाद बच्चे की भी ले ली जान महिला की हत्या के बाद, आरोपी उसके 3 वर्षीय बेटे को ओडिशा के सिंगारसाड़ी क्षेत्र के जंगल में स्थित एक सरकारी तालाब के पास ले गए। वहां बच्चे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। आरोपी से दूसरी युवती से था अफेयर पुलिस ने बताया कि रोहित सेठिया की शादी वर्ष 2020 में भागवती सेठिया से हुई थी और उनका एक 3 वर्षीय बेटा था। शादी के बाद से ही भागवती को रोहित के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। इस दौरान रोहित का बसंती सेठिया नाम की दूसरी युवती के साथ अफेयर हो गया। दोहरे हत्याकांड की साजिश पुलिस के अनुसार, रोहित ने परिवार और गर्लफ्रेंड के दबाव के साथ-साथ तलाक के विवाद और कोर्ट द्वारा निर्धारित 5000 रुपये प्रति माह की भरण-पोषण राशि से बचने के लिए दोहरे हत्याकांड की साजिश रची। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस महिला और बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दिसंबर 2023 में दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। इस हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित सेठिया के साथ उसकी गर्लफ्रेंड बसंती सेठिया, माता उर्मिला सेठिया और पिता रमेशचंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है। इनके अतिरिक्त, तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 7 हो गई है। ……………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मार डाला:फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *