पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। आरोपी बसंत भुईयां शराब के नशे में घर पहुंचा था। पति-पत्नी के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में छापेमारी कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आपस में ही उलझ गए पति-पत्नी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था।


